Bareilly Smart City Traffic Plan News : जाम की समस्या से हर कोई परेशान हैं, लेकिन बरेली में अब जनता ही इस समस्या का निराकरण करेगी। वह खुद ही अपने शहर का ट्रैफिक प्लान (Traffic Plan) बनाएगी। जिसकी पहल एस पी सिटी राहुल भाटी (SP City Rahul Bhati) ने की हैं। उन्होंने यह पहल रविवार को बरेली में हुए प्रभारी मंत्री एके शर्मा (A K Sharma) के सामने उठे जाम लगने के मुददे के बाद की हैं।
दरअसल बेतरतीब ट्रैफिक लाइट (Traffic Light) ने जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। इसके पहले ही अतिक्रमण जैसे कारण जाम लगने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बाद नवागत एसपी सिटी राहुल भाटी ने इसके लिए ‘आओ यातायात सुधारें’ नाम से एक वाट्सएप ग्रुप बनाया है।
संबंधित वाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) पर जनता ट्रैफिक प्लान बता सकती है। जाम के कारण व निवारण के बारे में विस्तार से जानकारी दे सकती है। लोग ग्रुप पर जुड़ भी सकते हैं। ऐसे में बरेली की जनता ही जाम से बचने को ट्रैफिक प्लान बनाएगी, जिसे बरेली पुलिस (Bareilly Police) धरातल पर उतारेगी।
जनता के ट्रैफिक प्लान से शहर (Smart City) को जाम समस्या से निजात दिलाई जाएगा। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि ‘आओ यातायात सुधारें’ नाम से बने वाट्सएप ग्रुप का नंबर 7839861941 है। एसपी सिटी बताया कि नगर क्षेत्र की जनता से अनुरोध है कि जो लोग यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव देना चाहते हैं।
वह इस ग्रुप में जुड़कर अपना सुझाव दे सकते हैं। संबंधित नंबर पर जानकारी देकर ग्रुप से जुड़ा जा सकता है। बता दें कि नवागत एसपी सिटी राहुल भाटी ने हाल में ही शहर की कमान संभाली है। इससे पहले वह गोरखपुर में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे रहे थे। वह वर्ष 2018 बैच के आइपीएस अफसर हैं।